दुःखद: कुत्तों के हमले में घायल वाघ बकरी चाय के मालिक पराग देसाई की मौत

खबर शेयर करें

अहमदाबाद : खबर गुजरात से है। यहां पर टी प्रोसेसर्स एंड पैकर्स के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई का निधन हो गया। शॉकिंग यह है कि उनकी मौत कुत्तों के हमले से हुई है। पराग देसाई लोकप्रिय वाघ बकरी ब्रांड की चाय के लिए जाने जाते थे। अहमदाबाद में उनका निधन हो गया। बताया जा रहा है कि पराग देसाई (50) पिछले हफ्ते मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उनके ऊपर कुत्तों ने हमला कर दिया। उन्हें घायल अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका निधन हो गया। पराग देसाई के परिवार में उनकी पत्नी विदिशा और बेटी परीशा हैं।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, देसाई 15 अक्टूबर को इस्कॉन अंबली रोड के पास सुबह की सैर करने निकले थे। इस दौरान उनके ऊपर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। वह गिर गए और कुत्तों ने उन्हें घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने जुहू बीच पर बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों से की मुलाकात

गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। वह शेल्बी अस्पताल में भर्ती थे और उनका इलाज यहां चल रहा था। बाद में उन्हें हेबतपुर रोड पर एक अन्य निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया क्योंकि 24 घंटे के बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहित, पंडा समाज और स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था पर जताया आक्रोश

प्राइवेट अस्पताल में पराग देसाई की तत्काल सर्जरी की गई, लेकिन दुर्भाग्य से देसाई की स्वास्थ्य जटिलताएं घातक साबित हुईं। रविवार को उनका निधन हो गया। प्रसिद्ध चाय समूह की चौथी पीढ़ी के उद्यमी देसाई ने अमेरिका के न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड विश्वविद्यालय से एमबीए किया था।

यह भी पढ़ें 👉  यूपी से आकर हल्द्वानी में की जेबकतरी, ‌अन्तर्राज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

पराग देसाई ने वाघ बकरी चाय समूह के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, इसके बिक्री, विपणन और निर्यात विभाग का नेतृत्व किया। देसाई न केवल चाय के बारे में भावुक थे, बल्कि स्थिरता परियोजनाओं में भी सक्रिय रूप से शामिल थे और यात्रा और वन्यजीवों में उनकी रुचि थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद