उत्तराखंड…. 23 जनवरी से मौसम का अलर्ट, गिर सकती है बर्फ

खबर शेयर करें

मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड राज्य के लिए 23 जनवरी से 27 जनवरी तक मौसम का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने स्पेशल प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 23 से 27 जनवरी राज्य के कई जनपदों में बारिश के साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान है। विशेषकर 24 और 25 जनवरी को चरम गतिविधि के साथ बारिश/बर्फबारी/आंधी चलने की संभावना है। जिसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 जनवरी से अगले चार दिन 27 जनवरी तक मैदान से लेकर पहाड़ तक जोरदार बारिश के साथ ही उच्च हिमालयी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईकोर्ट स्थानांतरण को लेकर बड़ी अपडेट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद