मौसम- उत्तराखंड के इन जिलों में 26 जनवरी को हो सकती है वर्षा और बर्फबारी

खबर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है। लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।

प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।उत्तराखंड में घने कोहरे से मैदानी क्षेत्रों में समस्या बनी हुई हैं। कोहरे के कारण दोपहर बाद ही सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम पाला गिरने से कड़ाके की ठंड बनी हुई है। प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रद्धालुओं के लिए खुले द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर के कपाट 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, (आज) मंगलवार को भी मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप बना रह सकता है। ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार के साथ ही अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे और शीत दिवस की स्थिति को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 25 जनवरी तक प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिससे 26 जनवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथाैरागढ़ में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद