अल्मोड़ा…….. जिसकी तलाश कर रही थी पुलिस, उसका शव मिला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा न्यूज। जिस व्यक्ति की कुछ दिन से तलाश की जा रही थी। उसका शव मिला। इससे सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त लापता पीआरडी जवान के रूप में की गई है। वह 8
सितंबर से लापता था।

पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार दन्या के ग्राम लधौली निवासी पीआरडी जवान विनोद कुमार पुत्र नाथू राम गरुड़ाबाज तहसील में तैनात था। वह आठ सितंबर को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  तेज आंधी-तूफान के बीच कार में आ गिरा पेड़, एक की गई जान

उसके परिजनों ने दन्या थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी थी। बुधवार को रतेड़ी गधेरे में उसका शव मिला। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद