कुमाऊं: पहले पति का कत्ल किया, फिर खुद जान दे दी…. ये है पूरा मामला

खबर शेयर करें

जांच में जुटी पुलिस

रुद्रपुर: यहां एक महिला ने रात में सो रहे पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फंदे में लटकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रुद्रपुर के रंपुरा वार्ड नंबर 22 गुरुद्वारे वाली गली में सुनील दिवाकर(33) अपनी पत्नी 28 वर्षीय गीता दिवाकर के साथ रहता था। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। इसके बाद पति सुनील दिवाकर छत पर जाकर चटाई बिछाकर सो गया। बताया जाता है कि देर रात पत्नी गीता ने किसी धारदार हथियार से पति सुनील की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद गीता ने नीचे कमरे में जाकर पंखे के सहारे खुद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर कोतवाल विक्रम राठौर पुलिस टीम के साथ पहुंचे। मामले की जानकारी ली। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, ओलावृष्टि को लेकर ऑरेज और यलो अलर्ट
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद