2022 में जीत दर्ज करने के लिए करना होगा धरातल पर काम:संजय गौतम

खबर शेयर करें

एआईसीसी कार्डिनेटर संजय गौतम ने ली अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक

अल्मोड़ा: एआईसीसी कार्डिनेटर संजय गौतम ने जिला कांंग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें उन्होंने कहा कि 2022 के विधान सभा चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए कार्यकर्ताओं को धरातल पर काम करना होगा।इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भी किया।
जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार से जनता बेहद परेशान हो चुकी है।इस भाजपा की सरकार ने पूरे देश और प्रदेश की जनता को महंगाई और बेरोजगारी के अलावा कुछ भी नहीं दिया है। जनता महंगाई से त्रस्त है और भाजपा सरकार मुख्यमंत्री बदल बदल कर केवल जनता के ऊपर बोझ डालने का कार्य कर रही है।उन्होंने कहा कि आज जनता आशा भरी दृष्टि से कांंग्रेस की ओर देख रही है क्योंकि जनता जानती है कि कांंग्रेस की सरकार में ही लोगों को महंगाई और बेरोजगारी से राहत मिलती है।उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि अब कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ घरों से निकलें और घर घर जाकर लोगों को कांंग्रेस की नीतियों से अवगत करायें।उन्होंने कहा कि आने वाले छः माह में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हैं और निश्चित रूप से इन विधानसभा चुनावों में कांंग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सत्ता में आयेगी।उन्होंने कहा कि अब कांंग्रेस कार्यकर्ताओं को लगातार धरातल पर उतरकर लोगों के बीच जाना होगा। जन जन तक कांंग्रेस की नीतिया पहुंचानी होंगी।उन्होंने कहा कि यूथ कांंग्रेस अब गांव गांव,शहर शहर,मोहल्ले में जाकर लोगों को वर्तमान भाजपा सरकार की नाकामियां बताएं तथा महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएं। बैठक का संचालन कांंग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला ने किया।बैठक में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डे,पूर्व विधायक मनोज तिवारी,नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी,नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला,महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी,यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत,अर्बन बैंक के अध्यक्ष आनन्द सिंह बगडवाल,एनएसयूआई अध्यक्ष राहुल खोलिया,प्रदेश ध्वज प्रभारी संजय दुर्गापाल,प्रदेश सोशियल मीडिया इन्चार्ज गीता सैनी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी,जिला उपाध्यक्ष पारितोष जोशी,पीसीसी सदस्य हर्ष कनवाल,ब्लाक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल,जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय,अशोक ग्वासीकोटी,राबिन भण्डारी,जमन सिंह बिष्ट,महेश चन्द्र आर्या,अंकुर कान्डपाल,प्रीति बिष्ट,पारू उप्रैती,अख्तर हुसैन,हेम तिवारी,सोशियल मीडिया जिलाध्यक्ष अमित बिष्ट,जागेश्वर यूथ विधानसभा अध्यक्ष ललित सतवाल,प्रमोद पवार,छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल,अम्बीराम,विपुल कार्की,नवल बिष्ट,भानु सिंह बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  वनाग्नि पर बोले सीएम- अधिकारियों को बांटी जाए प्रभागों की जिम्मेदारी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद