पति की हत्या के आरोप में जेल में बंद महिला ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़। बंदीगृह में बुधवार को बड़ी घटना सामने आई है। यहां दोपहर के समय महिला कैदी ने खुद को आग लगा ली। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आग बुझाकर उसे अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे गंभीरावस्था में हायर सेंटर रैफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार बंदीगृह में बुधवार को महिला नीमा धामी पत्नी स्व. कुन्दन सिंह निवासी धामीगांव नाचनी ने स्वयं को आग लगा दी। जिसे बन्दीगृह ड्यूटी में नियुक्त कर्मियों द्वारा त्वरित जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि महिला लगभग 60 प्रतिशत तक जल गयी है। जिसे हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड- हाईस्कूल टॉपर के स्कूल पर खड़े हुए सवाल, होगी जांच

बताया जाता है कि यह महिला अपने पति स्व. कुन्दन सिंह की हत्या के जुर्म में थाना डीडीहाट में पंजीकृत अभियोग धारा 302/201 IPC में पिछले 2 वर्ष से बन्दीगृह पिथौरागढ़ में बन्द है। जिसका न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है ।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद