कुमाऊं: औरंगाबाद पुणे से छुट्टी लेकर घर आया पति, पत्नी का ऐसे मिला शव………व्हाट्सएप में अपनी छोटी बहन को बताई ये बात

खबर शेयर करें

पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मुकदमा

लोहाघाट: जिले के लोहाघाट क्षेत्र के बाराकोट विकासखंड के पोखरी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। उसका शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर काफल के पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतका का पति बीते शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। मृतका का एक 6 साल का बेटा भी है।

यह भी पढ़ें 👉  अब ये होंगे खनन विभाग के नए निदेशक, शासन ने जारी किए आदेश

पोखरी गांव निवासी सरिता उर्फ सुषमा( 28) पत्नी प्रकाश सिंह का शव घर से डेढ़ सौ मीटर दूर दुपट्टे के सहारे काफल के पेड़ में 1लटका हुआ मिला। जानकारी पर लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला का शव फंदे से निकालकर कब्जे में लिया। शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आया भूकंप- कई लोगों के घायल होने की खबर, तैयारियों की खुली कलई

ग्रामीणों के अनुसार मृतका के पति शुक्रवार को औरंगाबाद पुणे से छुट्टी पर घर आया था। जबकि मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर दामाद के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया। पिता के मुताबिक4 2014 में सुषमा की शादी प्रकाश के साथ की गई।

यह भी पढ़ें 👉  तेज हुई तैयारियां- राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारियों को दिए ये निर्देश

उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह प्रकाश के घर पहुंचने के बाद उसने सुषमा के साथ मारपीट की इसकी जानकारी सुषमा ने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी छोटी बहन को दी थी। साथ ही तहरीर में कहा है कि मारपीट के बाद सुषमा ने रात 8 बजे आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद