उत्तराखंड: यशपाल आर्य ने कहा इस सीट से लड़ेंगे चुनाव, उनका परिवार और ठिकाना यहीं है…….

खबर शेयर करें

हल्द्वानी: कांग्रेस में शामिल होने के बाद हल्द्वानी पहुंचे यशपाल आर्य ने विधान सभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बात की। उन्होंने कहा कि
वह कौन सी विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। लेकिन वह बाजपुर विधान सभा सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। कहा कि उनका परिवार और ठिकाना केवल बाजपुर है इसलिए वह बाजपुर के अलावा कहीं और से चुनाव लड़ने की सोच भी नहीं सकते हैं, इसलिए वह बाजपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनके हल्द्वानी विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने और सुमित ह्रदयेश के भीमताल विधान सभा सीट से विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। जबकि संजीव आर्य के बाजपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन इस चर्चा पर यशपाल आर्य ने यह कहकर विराम लगा दिया कि वह बाजपुर विधान सभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खेत में रखवाली कर रहे किसान पर हमलावर हुआ हाथी, मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद