युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का गांव- गांव में स्वागत, लटवाल ने लोगों को सेनेटाइजर और मास्क भी वितरित किये

खबर शेयर करें

 

अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल इन दिनों युवा मोर्चा के कार्यक्रमों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। इस क्रम में उन्होंने ग्राम सभा ज्यूड़ का दौरा किया। यहां गांव के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। लोगों की परेशानी भी सुनी। लटवाल ने कहा मुख्यमंत्री राज्य के हर गांव में जो भी परेशानी है।उसको दूर करने के लिए तेजी से प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान लटवाल ने गांव में मास्क ,सेनेटाइजर ,आयुष किट का वितरण किया। साथ में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरीश कनवाल,पुष्कर कनवाल ,राहुल बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजयुमो हवालबाग,देवेंद्र लटवाल, राजेन्द्र सिंह, हीरा सिंह, गोधन सिंह ,दीवान सिंह,रविन्द्र सिंह,करण लटवाल,बिशन सिंह,सोनू कनवाल ,मोहन सिंह,हरिसिंह बिष्ट,महेंद्र लटवाल,प्रमोद बिष्ट ,संजय सिंह, भीम सिंह, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम पूर्वानुमान- उत्तराखंड के इन जिलों में कल से बारिश के आसार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद