उत्तराखंड: स्कूलों में चपरासी के एक पद के लिए 26 दावेदार

हल्द्वानी। राज्य के स्कूलों में परिचारक,स्वच्छक और सह चौकीदार के 2364 पदों के लिए 13 जिलों में 60949 युवाओं ने किया आवेदन किया है। ऐसे में एक पद के लिए कड़ी मारामारी होगी। करीब 26 दावेदार एक पद के लिए आपस में लड़ेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि बीते पांच मार्च को पूरी हो गई है।
अब अफसर आवेदन करने वाले युवाओं के दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। शिक्षा विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से होने वाली तैनाती के लिए युवाओं ने रोजगार प्रयाग पोर्टल के माध्यम ऑनलाइन आवेदन किया था। अफसरों ने बताया की अभी किस जिले में कितने आवेदन युवाओं ने किए हैं। किस उम्र के हैं। कितनी महिलाएं इसमें शामिल हैं। इसके भी डाटा तैयार किए जा रहे हैं।
इस जिले में इतने पद
पौड़ी गढ़वाल 340,टिहरी गढ़वाल 268, अल्मोड़ा 254, नैनीताल 208, पिथौरागढ़ 197,देहरादून 195,यूएसनगर 182, चमोली 179, उत्तरकाशी 135,चंपावत 120, रूद्रप्रयाग 106, हरिद्वार 91, बागेश्वर 89।
पहले मार्कशीट के लिए जूझे युवा
परिचारक,स्वच्छक और सह-चौकीदार के पदों के लिए आवेदन करने वाले युवाओं को आठवीं पास की अंकतालिका की बाध्यता ने भी परेशान किया गया। स्नातक एवं स्नातकोत्तर पास युवाओं ने आवेदन के लिए आठवीं की अंकतालिका स्कूलों से बनाई। खासकर उच्च शिक्षित युवाओं को यह कदम उठाना पड़ा।
रोजगार अधिकारी रोजगार प्रयाग पोर्टल उत्तराखंड ममता नेगी चौहान ने बताया की 13 जिलों में 60949 युवाओं ने आवेदन किया है। इन युवाओं का अब रेंडमाइजेशन किया जाना है। अन्य जानकारी भी तैयारी की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


