शिक्षा विभाग:रिटायरमेंट से 25 दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को खंड शिक्षा अधिकारी बनाया

खबर शेयर करें

देहरादून। प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक नैनीताल एचबी चंद का रिटायरमेंट से ठीक 25 दिन पहले तबादला चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया में भी आदेश खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, एचबी चंद बीते 30 साल से अधिक समय से शिक्षा विभाग से जुड़े हुए हैं। वह बेहद जानकार और होशियार अफसर माने जाते हैं। जानकारी के अनुसार बीते 1 जनवरी 2022 से वह नैनीताल जिले में तैनात हैं। अभी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक का दायित्व वह संभाल रहे थे। उनका इस माह 31 मार्च को रिटायरमेंट भी है। लेकिन बीते 2 मार्च को जारी आदेश शुक्रवार शाम वायरल हो गया।उनको खंड शिक्षा अधिकारी कोटाबाग के मूल पद पर भेज दिया गया। जबकि जिला माध्यमिक शिक्षा अधिकारी पुष्कर लाल टम्टा को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक बनाया गया है। उनको जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह आदेश शिक्षा विभाग में बेहद चर्चा में आ गया है। इस मामले में एचबी चंद ने बताया की उनकी तैनाती कोर्ट के आदेश के बाद हुई थी। यह तबादला क्यों किया गया। उनके समझ मे भी नहीं आ रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद