आरतोला प्रकरण: शराब पीकर झगड़ा हुआ, कमरे के अंदर मारा,फिर जलाया…….

खबर शेयर करें

राजस्व पुलिस ने आरतोला प्रकरण में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

तीन अब भी हैं फरार

अल्मोड़ा: जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला के पास डबल मर्डर के मामले में राजस्व पुलिस ने रविवार को 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ शनिवार को नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि शराब पीने के बाद उनका झगड़ा हुआ। इसके बाद उन्होंने दोनों को कमरे में मारा। फिर घटना स्थल पर गाड़ी को सड़क से नीचे गिराया। गाड़ी के पेड़ में अटक जाने पर गाड़ी में रात 2:30 बजे आग लगाई। इसके बाद वह अपने गेस्ट हाउस में लौट आये। मामले में अभी तीन आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। प्रभारी तहसीलदार दीवान सिंह सलाल ने बताया की मामले में नरेंद्र निवासी दियारी, जगदीश सिंह(जितेंद्र) निवासी खसपड,कमलेश नेगी निवासी मल्ला धोनी, कमल राणा निवासी पनुवानौला को थिकलना के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य से छेड़छाड़ करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में ये बताया
प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि 7 आरोपी केदारनाथ गए हुए थे। रुद्रप्रयाग में उनकी गाड़ी खराब हो गई। किसी तरह वह अल्मोड़ा तक गाड़ी लाये। यहां पर उन्होंने वसीम मैकेनिक के यहां अपनी खराब गाड़ी दी। इसके बाद परिचित ड्राइवर सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू की गाड़ी को बुकिंग में आरतोला ले गए। यहां पर वह कन्नू के यहां रुके। तहसीलदार ने बताया कि यहां पर सबने शराब पी और खाना खाया। इसके बाद आपस मे झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने कमरे में दोनों को पहले मारा। इसके बाद वह करीब तीन किमी दूर घटना स्थल पर ले गए। पूरे घटनाक्रम को हादसा दिखाने के लिए गाड़ी को सड़क से नीचे धकेल दिया। लेकिन गाड़ी पेड़ में अटक गई। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल डाल गाड़ी जला दी। इसके बाद सभी आरोपी गेस्ट हाउस में आ गए। सुबह थिकलना के जंगल मे भाग गए।

ये था मामला
शुक्रवार सुबह जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला पास कार संख्या यूके 04 एन-4113 जली हुई अवस्था में पाई गई । कार में एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जबकि एक घायल। उसे इलाज के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी रेफर किया गया। यहां एसटीएच में शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। प्रसाशन के मुताबिक कार में मृत मिले व्यक्ति की पहचान शैल निवासी सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू (40) के रूप में की गई। जबकि शनिवार को इस मामले में मृतक सिब्बन सिंह के पुत्र जय कुमार ने राजस्व पुलिस को लिखित शिकायत दी। इस आधार पर 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं हल्द्वानी में मृत व्यक्ति की पहचान राजेश नाथ पुत्र पूरन नाथ निवासी स्याही देवी के रूप में की गई।

दोनों मृतक थे दोस्त
राजस्व पुलिस के मुताबिक मृतक सिब्बन सिंह उर्फ पप्पू और राजेश नाथ आपस में दोस्त थे। आरतोला जाने की जानकारी उन्होंने अपने घर में भी दी थी। बताया जा रहा है कि मृतक स्याही देवी में दुकान चलाता था।

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
अफसरों ने बताया कि आरोपी आरतोला में एक बाइक से पेट्रोल निकालते हुए भी सीसीटीवी में कैद हो गए। इसकी भी जांच की जा रही है।

ये आरोपी हैं फरार
केदार बिष्ट, राजू चम्याल, मोहन चम्याल

ये है चर्चा
बताया जा रहा है कि आरतोला में जहां पर आरोपी रुके थे। वहां पर शराब पीने के बाद आरोपियों ने दोनों मृतकों से स्मेक की डिमांड की। इस बात को लेकर मारपीट भी हुई। यही से मामला हत्या तक जा पहुँचा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद