ये इश्क है जनाब… 42 साल के शिक्षक को 20 साल की छात्रा से हुआ प्यार और कर ली शादी

खबर शेयर करें

खबर बिहार के समस्तीपुर की है। यहां पर एक 42 साल के शिक्षक ने 20 साल की अपनी छात्रा से शादी कर ली। दोनों में पहले इश्क हुआ और फिर दोनों ने मंदिर में शादी कर ली। यह मामला काफी चर्चा में है। शादी का वीडियो भी वायरल हो रहा है।


स्थानीय लोगों ने बताया कि श्वेता कुमारी रोसड़ा बाजार स्थित संगीत कुमार के कोचिंग में इंग्लिश पढ़ने आती थी। वहीं, दोनों के बीच प्रेम हो गया। उसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। पहले प्रेम विवाह किया और बाद में उसे कानूनी मान्यता देने के लिए कोर्ट मैरिज कर लिया। दोनों रोसड़ा बाजार के ही रहने वाले हैं।दोनों के घर की दूरी लगभग 800 मीटर है। शिक्षक की पत्नी का देहांत कई वर्ष पहले हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  वनों में आग लगाने वालों पर हो कार्रवाई, अफसरों की तय हो जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद