सिंगर जुबिन नौटियाल को लेकर बुरी खबर, अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें

मुंबई। सिंगर जुबिन नौटियाल गुरुवार को घर पर सीढ़ियों से गिर गए। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। जुबिन नौटियाल की कोहनी टूट गई हैं। इसके अलावा उनके सिर, पसलियों और माथे पर भी चोट लगी है। जुबिन नौटियाल को मुंबई में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने सिंगर योहानी के साथ गाया है। गुरुवार को नौटियाल और योहानी साथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था।इसके बाद ही उन्हें चोट लगी।इस एक्सीडेंट के चलते सिंगर को अपने दाएं हाथ का ऑपरेशन करवाना पड़ेगा। उन्हें डॉक्टरों ने दांए हाथ का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: आज ये रहेगा ट्रैफिक प्लान
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद