हरिद्वार कुंभ से लौटे 60 कोरोना पॉजिटीव, हड़कंप

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा

विदिशा(मध्य प्रदेश )

देश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। हरिद्वार कुंभ से लौटे लोग भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ हुआ मध्य प्रदेश के विदिशा में यहां कुंभ से लौटे 83 लोगों में 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि 22 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। विदिशा से करीब 40 किमी दूर ग्यारसपुर का है। बताया जाता है यहां से 83 लोग तीन अलग अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए। एक अधिकारी ने कहा कि ये पहले ग्यारसपुर से मुख्यालय कार में पहुंचे। फिर बस में मुख्यालय से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। सभी 25 अप्रैल को ग्यारसपुर लौट आए। इनकी जांच की गई तो 60 कोरोना संक्रमित निकले। इसमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दो वाहनों में जबर्दस्त टक्कर, आठ लोगों की दर्दनाक मौत
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद