हल्द्वानी:पति की मौत के कुछ ही घंटों बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम

हल्द्वानी। नवाबी रोड के महेशनगर में एक वृद्ध दंपत्ति ने कुछ ही घंटों के अंतराल में दुनिया को अलविदा कह दिया। शनिवार देर शाम दोनों का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
महेशनगर निवासी 85 वर्षीय हरिशंकर अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। देर शाम उनका निधन हो गया। बताया जाता है कि पति की मौत के सदमे को उनकी 80 वर्षीय पत्नी कुसुम अग्रवाल बर्दाश्त नहीं कर सकीं। शनिवार को पति के अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच ही कुसुम अग्रवाल ने भी संदिग्ध हालात में दम तोड़ दिया। शनिवार देर शाम राजपुरा श्मशान घाट पर दोनों का एक साथ पूरे रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


