Independence Day 2022….अल्मोड़ा में निकाली गई प्रभातफेरी… देखें वीडियो

खबर शेयर करें
अल्मोड़ा में निकाली गई प्रभात फेरी
अल्मोड़ा नगर में निकाली गई प्रभात फेरी में नगर के गणमान्य लोग भी शामिल हुए

अल्मोड़ा न्यूज। स्वतंत्रता दिवस आज जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में आज नंडॉदेवी मंदिर परिसर से लेकर पटाल बाजार से होते हुए चौघानपाटा तक प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें स्कूली छात्रों के अलावा नगर ने गणमान्य लोगो ने भाग लिया। इस दौरान सभी ने देशभक्ति गीतों, नारों एवं गाजे बाजे के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया। प्रभात फेरी का समापन चौघानपाटा में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

अल्मोड़ा में इस तरह निकाली गई प्रभातफेरी

इस दौरान पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, डीडीओ केएन तिवारी, एसडीएम सदर गोपाल सिंह चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी सुभाष चन्द्र भट्ट, तहसीलदार कुलदीप पांडे, बीजेपी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह समेत कई लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: इस जिले में बारिश को लेकर रेड अलर्ट, अवकाश का आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद