Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा… धौलछीना की रहने वाली महिला भीमताल झील में कूदी, पुलिस ने ऐसे बचाया (वीडियो)

Breaking News - Sajag Pahad (सजग पहाड़)
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। जिले के धौलछीना की रहने वाली एक महिला भीमताल झील में कूद गईं। पुलिस ने उसे बचा लिया। अल्मोड़ा और नैनीताल पुलिस की इस काम की सराहना की जा रही है। दरअसल, 16 फरवरी को मूलरूप से बेरीनाग के रहने वाले(अभी धौलछीना में रहने वाले) व्यक्ति ने थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी बिना बताये घर से कही चली गई। इस पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार ने सीओ अल्मोड़ा विमल प्रसाद, सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी को मामले की जानकारी दी। गुमशुदा महिला की तलाश की। महिला के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर लोकेशन
लोकेशन काठगोदाम क्षेत्र में पाई गई। काठगोदाम पुलिस, साईबर टीम अल्मोड़ा लोकेशन के आधार पर महिला का पीछा कर रही थी।

17 फरवरी को महिला की लोकेशन भीमताल क्षेत्र में मिली। इस पर भीमताल पुलिस को लोकेशन पर भेजा गया।थानाध्यक्ष भीमताल विमल मिश्रा पुलिस बल के साथ तत्काल लोकेशन पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने से पूर्व ही महिला ने भीमताल झील में कूद लगा दी थी। जल पुलिस में तैनात सुमित चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए झील में कूदकर महिला को बचा लिया। पुलिस टीम ने नाव से सुरक्षित बाहर लाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड…फूलों की घाटी को लेकर ये है अपडेट

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments