अल्मोड़ा के वृद्ध जागेश्वर में खाई में गिरी कार

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। वृद्ध जागेश्वर मंदिर में दर्शन कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के पांच श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

हादसा रविवार को वृद्ध जागेश्वर मंदिर जाने वाली सड़क में हुआ। क्षेत्र में बर्फ जमने के कारण सड़क अत्यधिक फिसलन भरी थी। एक तीव्र मोड़ पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

कार में सवार पांचों श्रद्धालु मंदिर दर्शन के बाद वापस लौट रहे थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

स्थानीय प्रशासन ने मौसम की वजह से पहाड़ी सड़कों पर फिसलन को लेकर सतर्कता बरतने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि बर्फबारी और जमाव के दौरान वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद