बड़ी खबर…बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर-हिंदुओं का प्रवेश होगा प्रतिबंधित

खबर शेयर करें

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित करने की घोषणा
देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत द्विवेदी ने बड़ा ऐलान किया है कि बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम तथा समिति के अधीनस्थ सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। इस संबंध में मंदिर समिति की आगामी बोर्ड बैठक में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

द्विवेदी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की रक्षा करना सर्वोच्च प्राथमिकता है। केदार खंड से मानस खंड तक की प्राचीन मंदिर श्रृंखला में सदियों से गैर-हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहा है, लेकिन विगत में गैर-भाजपा शासित सरकारों के दौरान इन परंपराओं का उल्लंघन हुआ।

अब इन्हें विधिवत रूप से लागू करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार द्वारा प्रदेश में अवैध मजारों को हटाने की कार्रवाई की सराहना की। द्विवेदी ने इसे उत्तराखंड की धार्मिक अस्मिता, सांस्कृतिक विरासत तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया। साथ ही उन्होंने यूसीसी लागू होने, कठोर नकल विरोधी कानून, अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति तथा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जैसी पहलों से जनता के बीच सरकार के प्रति बढ़ते विश्वास का उल्लेख किया।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार और मंदिर समिति के बेहतर समन्वय से देवभूमि की पवित्रता एवं परंपराओं की रक्षा और अधिक प्रभावी ढंग से सुनिश्चित की जा सकेगी। समिति इस दिशा में शीघ्र प्रभावी कदम उठाने जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद