दुःखद:हल्द्वानी में हादसा, किशोर की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

​हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की जान चली गई। ओवरटेक करने के प्रयास में स्कूटी रपटने से किशोर सड़क की दूसरी ओर जा गिरा। जहां सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसके सिर को कुचलते हुए निकल गई। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम किशोर ने दम तोड़ दिया।
​अमरावती कॉलोनी निवासी उमेश मौर्य (15 वर्ष) दोपहर में स्कूटी लेकर पनचक्की की ओर जा रहा था। जगदंबा बैंक्विट हॉल के समीप एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर रपट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि उमेश स्कूटी समेत घिसटते हुए सड़क के दूसरी ओर चला गया। इसी दौरान सामने से आ रही एक बाइक उसे संभलने का मौका दिए बिना उसके सिर को कुचलते हुए निकल गई। ​हादसे के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने अपने पति के खिलाफ पुलिस के पास पहुँची (वीडियो)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद