अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार; तीन लोगों की दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

​अल्मोड़ा। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा घटना अल्मोड़ा जिले के भतरौजखान थाना क्षेत्र का है। जहां एक अनियंत्रित कार करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही
मौत हो गई है।

​सड़क पर मिली नंबर प्लेट से हुआ हादसे का खुलासा
​जानकारी के अनुसार, यह हादसा गुरुवार 7 मई की सुबह हुआ। घटना का पता तब चला जब सड़क पर वाहन संख्या UK-04F-6683 की नंबर प्लेट और एक घायल व्यक्ति को पड़ा देख राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। मौके पर वाहन दिखाई न देने के कारण यह अंदेशा जताया गया कि कार गहरी खाई में समा गई है।

​रेस्क्यू अभियान और प्रशासन की कार्रवाई
​सूचना मिलते ही भतरौजखान थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व विभाग, SDRF, स्वास्थ्य विभाग और 108 आपातकालीन सेवा को भी मौके पर बुला लिया गया।

​जब रेस्क्यू टीमें लगभग 150 मीटर नीचे गहरी खाई में उतरीं, तो वहां का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। वाहन के परखच्चे उड़ चुके थे। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से तीन शवों को बाहर निकाला।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद