किशोरी को भगाकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

खटीमा। युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इसके बाद उसने किशोरी के साथ दुराचार किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

किशोरी के परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर जादोपुर निवासी नितिन राणा व उसकी मां पर 12 मार्च को उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया था। साथ ही किशोरी से दुष्कर्म का भी आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें 👉  कौन हैं आइवी, बेला और जूरी, जो सोशल मीडिया में छाए, आप भी पढ़े पूरी खबर

तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद