हल्द्वानी: कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का भव्य शुभारंभ

हल्द्वानी: नगर के श्री रामलीला मैदान में कुमाऊं की प्राचीनतम रामलीला का शुभारंभ पारंपरिक गणेश पूजन और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हो गया है। रामलीला के पहले दिन व्यास पीठ पर आचार्य पुष्कर दत्त शास्त्री विराजमान हुए, जहाँ समिति के सदस्यों ने विधि-विधान के साथ व्यास पीठ का पूजन करवाया। वहीं, आज के पहले दिन के मंचन में गणेश भगवान का पाठ राजेंद्र बिष्ट ‘बबली’ ने अत्यंत भावपूर्ण ढंग से किया।
श्री रामलीला संचालन समिति के मीडिया प्रभारी भवानी शंकर नीरज एवं विनीत अग्रवाल ने जानकारी दी कि कल से दशहरे तक प्रतिदिन नियमित रूप से रामलीला का मंचन व्यास जी के निर्देशन में कराया जाएगा। इसके साथ ही, आगामी 11 तारीख से श्री बृजेश्वरी लीला मंडल, वृंदावन की प्रसिद्ध मंडली द्वारा इसी मैदान में रात्रि लीला का भव्य मंचन किया जाएगा। समिति ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे बच्चों सहित अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्री रामलीला के दर्शन करें, ताकि आने वाली युवा पीढ़ी को हमारी सनातनी सभ्यता और धर्म का सही ज्ञान मिल सके।
गणेश पूजन से पूर्व एक विशाल धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें नगर के तमाम गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



