मनचलों की हरकत……पति के सामने ही पत्नी से की छेड़छाड़, विरोध किया तो लगा दी धुनाई

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। स्कूटी सवार मनचलों ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। जब महिला के पति ने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में मुखानी निवासी अनीस अहमद पुत्र स्व. लईक अहमद ने कहा है कि वह अपनी पत्नी चांदनी के फतेहपुर से स्कूटी पर सवार होकर महिला अस्पताल की तरफ जा रहा था। तभी स्कूटी पर सवार दो युवक उसकी पत्नी को देखकर छेड़छाड़ और गाली गलौज करने लगे और वहां से भाग गए।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर………नाले के तेज बहाव में बहने से तीन साल की मासूम की मौत

इस पर उसने उनका पीछा किया और उन्हें मुखानी चौराहे के पास पकड़ लिया। जब उसने गाली गलौज करने का विरोध किया तो उन्हें मारपीट शुरू कर दी। मारपीट होती देख लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। आरोपियों के नाम रजत मेहता और सास्वत सिंह पुत्र हेमन्त कुमार मेहता निवासी लोहरियासाल तल्ला कठघरिया बताए गए हैं। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद