उत्तराखंड: मुफ्त पढ़ाई के लिए आज से होंगे प्रवेश, ऐसे करें आवेदन

Vector illustration of High school building. Vector School Building
देहरादून। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नर्सरी व कक्षा एक में मुफ्त प्रवेश की प्रक्रिया मंगलवार 24 मार्च से शुरू हो रही है।
अभिभावक www.rteonline.uk.gov.in पर जाकर बच्चों के ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया 2 अप्रैल तक चलेगी। बताया कि कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र 30 जून 2026 तक 6 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए। वहीं नर्सरी में प्रवेश के लिए 30 जून तक बच्चे की आयु 3 वर्ष होना अनिवार्य है।
ये दस्तावेज हैं जरूरी
छात्र की पहचान व आयु, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, छात्र का आधार कार्ड,अभिभावक का पहचान पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पैन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र ,स्थायी निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है, स्थायी निवास न होने पर राशन कार्ड, बिजली बिल या या राजस्व विभाग द्वारा जारी वर्तमान निवास प्रमाण पत्र। एससी एसटी वर्ग के लिए जाति प्रमाण भी अनिवार्य है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

