कुमाऊं:आज से गैस सिलेंडर के लिए नया नियम,अब ऐसे मिलेगा

नैनीताल: कुमाऊं मंडल में इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए आज सोमवार से नई व्यवस्था लागू हो गई है।
कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के अनुसार, अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। निगम ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस बुकिंग या सिलेंडर के लिए सीधे एजेंसी या गोदाम न आएं।
वर्तमान में कुमाऊं की 49 गैस एजेंसियों में 6.46 लाख से अधिक उपभोक्ता पंजीकृत हैं। पूर्व में सर्वर की समस्याओं के कारण ऑफलाइन बुकिंग की छूट दी गई थी, लेकिन अब व्यवस्था को 90 प्रतिशत ऑनलाइन करने के निर्देश मिले हैं।
गैस मैनेजर रवि मेहरा ने बताया कि उपभोक्ताओं को गैस बुक कराने के बाद उनके मोबाइल पर डीएससी प्राप्त होगा। सिलेंडर लेते समय यह कोड बताना अनिवार्य होगा, जिसके बिना आपूर्ति नहीं की जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


