Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा: आकाशवाणी की उद्घोषक (announcer) और अधिवक्ता ने किया ऐसा शानदार काम….. खूब हो रही है तारीफ….. आप भी दीजिये बधाई…..

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: वरिष्ठ अधिवक्ता और अल्मोड़ा आकाशवाणी केंद्र में announcer(उद्घोषक) अभिलाषा तिवारी ने बेहद नेक काम किया है। उनकी खूब तारीफ की जा रही है। लोग उनको बधाई दे रहे हैं। अभिलाषा हमेशा सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढ़कर आगे रहती हैं।

अल्मोड़ा की अभिलाषा तिवारी ने किया शानदार काम

दरअसल इस बार अभिलाषा तिवारी ने 13 साल से अपने माता पिता से बिछड़ी बेटी को उसके परिजनों से मिलाया। जब बाल कल्याण समिति नैनीताल की ओर से साल 2018 में एक मामले के बाद एक बालिका राजकीय बाल गृह किशोरी बख में आई। यहां पर उन्होंने विधि सह परिवेक्षा के तौर पर बालिका की जानकारी ली। इत्तफाक से इस बीच दो लोग बालिका को उनकी बेटी होने का हक जमाने लगे। दावा करने लगे की बेटी उनकी है। नियमों के चलते बालिका पर उनका कोई हक नहीं बनता। लिहाजा अभिलाषा ने दोनों बातों को सुन दोनों व्यक्तियों के डीएनए जांच के लिए राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव आरके खुल्वे को पत्र लिखा। उन्होंने डीएनए टेस्ट करने की इजाजत दे दी। अभिलाषा ने बताया कि इसके बाद डीएनए टेस्ट के लिए कवायद की गई। उन्होंने बताया कि तब महिला थानाध्यक्ष स्वेता नेगी और जिला कोर्ट अल्मोड़ा और तत्कालीन डीएम नितिन सिंह भदौरिया के सहयोग से डीएनए टेस्ट कराया गया। फरवरी माह में जब डीएनए सैम्पल मैच हो गए। इसके बाद आज(गुरुवार को) बालिका को उसके माँ के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

ये भी जाने
विधि सह परिवेक्षा अभिलाषा तिवारी ने बताया कि नेपाल मूल की बालिका जब 5 साल की थी। उस वक़्त वह अपने परिजनों से बिछड़ गई। उसने बताया कि उसने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की। उसका पता नहीं चल पाया। हरिद्वार भी वह आई उसको बेटी नहीं मिली। बाद में उनको पता लगा कि उनकी बेटी अल्मोड़ा में है। वह यहां पर आए। इसके बाद डीएनए टेस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जांच के बाद दपंति बालिका के जैविक माता-पिता पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  डीडीहाट….. कौशल्या देवी का निधन, बेटी, दामाद और पोतों ने दी मुखाग्नि

बेटी को देख माँ हुई भावुक, अधिवक्ता का जताया आभार


अल्मोड़ा: आज almora में अपनी बेटी को लेने आई नेपाल की महिला ने बेटी को देख बेहद भावुक हो गई। महिला ने कहा कि अधिवक्ता अभिलाषा की वजह से उनको बेटी मिल पाई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments