अल्मोड़ा ब्रेकिंग…. यहां खाई में गिरा युवक, गंभीर, विवाह समारोह लौट रहा था

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

अल्मोड़ा: शुक्रवार रात विवाह समारोह से लौट रहा युवक गहरी खाई में गिर गया। सुबह गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। यहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
लमगड़ा ब्लॉक के बचकांडे निवासी पूरन राम (35) बीते शुक्रवार को गांव में ही एक विवाह समारोह में गया। वापस घर को लौटते वक़्त उसको देर हो गई।
इस दौरान लौटते समय रास्ते में उसका पैर फिसल गया। जिससे वह खाई में गिर गया। सुबह गांव के लोगों ने उसे देखा। उस वक़्त वह होश में नही था।आनन-फानन में गांव के लोग उसे जिला अस्पताल में लाये। यहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:अल्मोड़ा के स्कूलों में भी कल छुट्टी, देखें आदेश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद