अल्मोड़ा डीएम की शानदार पहल, कोरोना भर्ती मरीजों की जानकारी के लिए ये सुविधा शुरू की

खबर शेयर करें

अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

अल्मोड़ा: कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों की जानकारी उनके परिजनों को नहीं मिल पाने की शिकायत को डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गंभीरता से लिया। उन्होंने परिजनों को भर्ती मरीजों की आसानी से जानकारी मिल सके। इसके लिए हेल्प डेस्क बना दी है। इसमें अफसरों की तैनाती कर दी है। इसकी निगरानी की जिम्मेदारी मुख्य विकास अधिकारी को दी है। डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम, इससे बचाव, चिकित्सालय में भर्ती किये गये मरीजों की जानकारी उपलब्ध कराने, परिजनों को सहयोग करने, भर्ती मरीजो की सूची, आक्सीजन की उपलब्धता एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हेल्प डेस्क बनाई गई है। उन्होंने बताया कि कि परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण शैलेन्द्र सिंह बिष्ट को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हेल्प डेस्क में सुबह 8 बजे से 3ः00 बजे तक अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग अल्मोड़ा नितिन सिंह पाण्डे, पशुचिकित्साधिकारी डा. योगेश शर्मा, धौलादेवी, उप शिक्षाधिकारी भैसियाछाना हरीश रौतेला तैनात रहेंगे। दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक डीडीएम नाबार्ड गिरीश चन्द्र पंत, खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग पंकज काण्डपाल, क्षेत्रीय पुरातत्व अधिकारी अल्मोड़ा चन्द्र सिंह चैहान तैनात रहेंगे। बताया कि प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा कोविड चिकित्सालय के मरीजों का विवरण, बैडो की उपलब्धता, अन्य विवरण हेल्प डेस्क को देंगे। कोविड अफसर सीडीओ को इसकी सुबह 10 और शाम 10 बजे रिपोर्ट देंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद