Almora: रावण परिवार के पुतलों को देखने पहुंचे लोग…..(फ़ोटो)

खबर शेयर करें

यहां दशहरा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर क्षेत्र में रावण परिवार के पुतलों को घुमाकर देर रात स्टेडियम में पुतलों का दहन किया गया। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में देवी प्रतिमाओं की झांकी निकाली गई। दोपहर बाद दशहरा समारोह मनाया गया। यहां रंगकर्मी दिवान सिंह कनवाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी, कैलाश शर्मा, मनोज तिवारी, शोभा जोशी, डीएम वंदना आदि उद्घाटन किया। इसके बाद पूरे नगर क्षेत्र में रावण परिवार के पुतलों को घुमाया गया। रावण, अक्षय कुमार, कोलकेतु, कुंड, विरत, धुम्राक्ष, दुषण, कालकासुर, ज्वालासुर, अतिकाय, मारिच, ताड़िका, खर, देवांतुक, मायासु सहित अन्य पुतलों को देखने के लिए लोग पहुंचे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद