उत्तराखंड: जब ब्रिटिश आर्मी के जवान हैप्पी दशहरा बोल झूम उठे…….(फ़ोटो)

खबर शेयर करें

रानीखेत में इंग्लैंड और भारतीय सेना ने ऐसे मनाया दशहरा

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित चौबटिया छावनी में भारत व इंग्लैंड (यूके) के मध्य अजेय वारियर्स नाम से सयुक्त युद्धाभ्यास जारी है। यहां शुक्रवार को दशहरा पर्व भी दोनों सेनाओं के जवानों ने एक साथ मनाया। इसकी फ़ोटो इंडियन आर्मी ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर की हैं। यह आयोजन दोनों सेनाओं के बीच आपसी सम्मान और सौहार्द को दर्शाता है। अजेय वॉरियर नाम से इस संयुक्त युद्धाभ्यास में कंपनी स्तरीय सैन्य प्रशिक्षण के छठे संस्करण के तहत दोनों देशों की सेवाएं आतंकवाद की चुनौति और आंतरिक विद्रोह से निपटने की दिशा में उच्च कोटि की रणनीतिक तकनीकें हासिल कर रही हैं। युद्धाभ्यास रानीखेत के चौबटिया छावनी में विगत 7 अक्टूबर से शुरू हुआ। यह 20 अक्टूबर तक चलेगा। हालांकि इंडियन आर्मी की ओर से फ़ोटो किस जगह की है, इसका जिक्र नही किया है। मीडिया रिपोर्ट में चौबटिया छावनी में भारत व इंग्लैंड (यूके) के मध्य अजेय वारियर्स नाम से सयुक्त युद्धाभ्यास की बात सामने आ रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद