almora: पढ़े, कितने वोट जीतकर विधायक बने ये प्रत्याशी, अल्मोड़ा में रहा रोचक मुकाबला

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा : जनपद अल्मोड़ा की सभी 6 विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की मतगणना मे गुरूवार को जिला मुख्यालय के जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट संस्थान में हुई। यहां पर कई सीट में मुकाबला बेहद रोचक रहा।

मतगणना में 48-द्वाराहाट विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम भाजपा के प्रत्याशी अनिल सिंह साही को 182 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी मदन सिंह बिष्ट को 17766 मत मिल वहीं भाजपा प्रत्याशी अनिल साही को 17584 मत मिले।

 49 सल्ट विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी महेश जीना ने अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी रंजीत रावत को 3688 मतो से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी महेश जीना को 22393 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत रावत को 18705 मत मिले।

 50-रानीखेत में भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल ने अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी करन माहरा को  2584 मतो से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी प्रमोद नैनवाल को  21047 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी करना माहरा को 18463 मत मिले।

51-सोमेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या ने अपने निकटतम कांग्रेस के प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी को 5293 मतो से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी रेखा आर्या को 26161 मत मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी को 20868 मत मिले।

 52-अल्मोड़ा विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी मनोज तिवारी ने अपने निकटतम भाजपा के प्रत्याशी कैलाश शर्मा को 127 मतों से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज तिवारी को  24439 मत मिले वहीं भाजपा प्रत्याशी कैलाश शर्मा को 24312 मत मिले।

 53 जागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह ने अपने निकटतम कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह कुंजवाल को 5883 मतो से पराजित किया। भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह को 27530 मत मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी गोविन्द सिंह कुंजवाल को 21647 मत मिले। 

                                   
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की पांच सीटों पर इतने फीसदी हो चुका मतदान, इन इलाकों में बहिष्कार
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद