अल्मोड़ा: धामी के लिए सीट छोड़ने के लिए तैयार हैं ये नवनिर्वाचित विधायक

खबर शेयर करें

Almora न्यूज: निवर्तमान सीएम पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव हार गए हो। लेकिन प्रदेश में चुनाव में बीजेपी को जीत दिलाने में उनकी मेहनत की सब तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में कुमाऊं मंडल के दो नव निर्वाचित विधायक उनके लिए अपनी सीट छोड़ने को तैयार हैं। चम्पावत से बीजेपी के विधायक कैलाश गहतौड़ी ने धामी के लिए अपनी सीट छोड़ने का एलान कल चुनाव नतीजों के आने के बाद ही कर दिया था। आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल को चुनाव में पटकनी देने वाले मोहन सिंह मेहरा ने भी उनके लिए सीट छोड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि धामी जागेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे तो वह अपनी सीट छोड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: सड़क में गुंडागर्दी करने वाले पुलिस ने पकड़े, वायरल वीडियो का मामला, पुलिस ने जारी किये नाम (वीडियो)
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद