बड़ी खबर… क्वारब पुल के पास अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे बंद, लोग परेशान

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां क्वारब पुल के पास बीती रात करीब 10 बजे मलवा आ गया। इस वजह से सड़क बंद हो गई। पुल को नुकसान भी हुआ है। आज तकनीकी टीम की जांच के बाद पुल को खोला जाएगा। दरअसल में क्वारब पुल के पास नया पुल बन रहा है। इसके लिए पहाड़ी को काटा जा रहा है। बीती रात यहां पर पहाड़ी के एक हिस्से का मलवा आ गया। जिससे सड़क में यातायात ठप हो गया। आपदा कंट्रोल रूम अल्मोड़ा से मिली जानकारी के अनुसार अभी हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को वाया लमगड़ा और वाया रानीखेत भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा- सीएम ने जनता से लिया फीड बैक, अफसरों को दिए ये निर्देश
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद