पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित होगा चौबटिया बागान, कृषि मंत्री ने रिसर्च सेंटर को लेकर कही यह बात

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। चौबटिया सेब बागान को हार्टी टूरिज्म के रूप में विकसित किया जायेगा। जिससे यहॉ पर्यटन की सम्भावनाओं को और अधिक बढ़ावा मिल सकेगा। शनिवार को रानीखेत पहुंचे कृषि, कृषक कल्याण एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चौबटिया स्थित सेब बागान के निरीक्षण के दौरान उक्त बात कही।

उन्होंने कहा कि चौबटिया गार्डन का अपना एक अलग इतिहास रहा है। जिसका पूर्व में अपना एक रिसर्च सेन्टर भी हुआ करता है। यहीं से लोग शोध करने अन्य प्रदेशों ने इसको अपनाया और उद्यान क्षेत्र में आगे बढ़ सके। शनिवार को रानीखेत स्थित चौबटिया गार्डन पहुंचे मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि इस उद्यान को किस प्रकार से अधिक विकसित किया जाए इसके लिये अधिकारियों के साथ वार्ता कर मास्टर प्लान तैयार किया जायेगा। उन्होंने बागान को विकसित किये जाने हेतु कार्य योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी भी ली। बागान में लगाये जा रहे नई प्रजाति के पेड़ जैसे सेब, पुलम, आडू सहित अन्य पौधों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिये कि इस क्षेत्र को पर्यटन के रूप में और अधिक विकसित किया जाय। ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक यहां आ सके एवं उद्यान की आय में भी बढ़ोत्तरी हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  रेलवे ने बदला नियम- हाफ टिकट में नहीं मिलेगा इस योजना का लाभ

उद्यान मंत्री ने बागान के निरीक्षण के दौरान रोपित की गयी नई प्रजातियों के पौधों को देखकर उनके फलोत्पादन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने गार्डन में ग्लैन्डल्यूमेगा- इण्टर स्टॉक जिन्वा-11 प्रजाति के सेब के पौधे का रोपण भी किया। उद्यान मंत्री ने यहाँ बन्द पड़े रिसर्च सेन्टर को पुनः स्थापित करने के सम्बन्ध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिये यहाँ प्रस्तावित 8 हटों को जल्द बनाये जाने की बात कही। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंत्री को अवगत कराया कि सेना के बार बार  हस्तक्षेप के कारण यहॉ पर पर्यटकों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसके लिये यहॉ आने के लिये लोगों द्वारा एक लिंक मार्ग का सुझाव दिया है। जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सम्बन्धित अधिकारियों से इस सम्बन्ध में वार्ता की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पकड़ी गई बाघिन, कार्बेट टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू टीम ने की ट्रैंकुलाइज

उन्होंने उद्यान में हो रहे विकास कार्यों को लेकर प्रसन्नता जताई। और एक्सीलेंस सेंटर के बारे में जानकारी ली। इस दौरान  उन्होंने हार्टी टूरिज्म के बारे में महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान से फोन पर वार्ता की। इस दौरान रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट जय किशन, अपर निदेशक आरo केo सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष मनीष चौधरी, जिला अध्यक्ष भाजपा लीला बिष्ट, पूर्व उपाध्यक्ष कैण्ट बोर्ड मोहन नेगी, दीप भगत, संजय पंत, प्रदीप बिष्ट,दर्शन बिष्ट, उमेश पंत, जिला विकास अधिकारी एसके पंत, मुख्य कृषि अधिकारी डी कुमार,मुख्य उद्यान अधिकारी सतीश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद