Subscribe our YouTube Channel

अल्मोड़ा ब्रेकिंग: प्राइवेट स्कूल का इंटर का छात्र डूबा…. मौत

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। यहां नगर के प्राइवेट स्कूल में इंटर में पढ़ने वाला छात्र यहां बल्टा क्षेत्र में गधेरे में डूब गया। उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने उसका शव निकाला। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के पिता का भी करीब 2 साल पहले निधन हो गया था। वह पीडब्ल्यूडी में तैनात थे।

बताया जाता है यहां लिंक रोड में रहने वाला छात्र वैभव नयाल नगर एक प्राइवेट स्कूल में 12 क्लास में पढ़ता था। रविवार को वह बल्टा क्षेत्र में अपने मामा के यहां गया। बताया जाता है इस बीच वह एक गधेरे में नहाने चला गया। यहां पर उसका लोगों ने शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। एनटीडी चौकी प्रभारी विशन लाल ने बताया कि मृतक के शव को निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल लाया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद

Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments