चम्पावत उप चुनाव: मुख्यमंत्री धामी का नामांकन आज….. ये भी रहेंगे मौजूद

खबर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत विधानसभा से उपचुनाव के लिए आज नामांकन करेंगे। वह सुबह अपने आवास से निकलकर घर के निकट बने मां पूर्णागिरि के मंदिर दर्शन करने पहुंचे। नामांकन से पूर्व उनके पैतृक घर पर जश्न का सिलसिला शुरू हो गया है। आतिशबाजी के साथ ही छोलिया नृत्य के कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे हैं। वही बड़ी संख्या में खटीमा से भी लोग मुख्यमंत्री के चंपावत जाने वाले जुलूस में शामिल होने आए हैं मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चंपावत जाएंगे इस बीच 10 स्थानों पर उनका स्वागत समारोह होगा और लोगों से मुख्यमंत्री मिलते हुए सड़क मार्ग से चंपावत जाकर नामांकन करेंगे

सोमवार को सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बनबसा से रोड-शो के जरिए चम्पावत की ओर रवाना होंगे। इस दौरान विभिन्न जगहों पर सीएम का स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। मुख्यमंत्री के नामांकन रैली और जनसभा के दौरान मंत्रिमंडल के चार नेता सौरभ बहुगुणा, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और गणेश जोशी मौजूद रहेंगे।साथ ही प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, दीप्ति शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा के अलावा अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय टम्टा और युवा रुद्रपुर के विधायक शिव अरोड़ा, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा और लोहाघाट के पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सीएम के कार्यक्रम की शान बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी स्कूल बस, दो घायल
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद