अल्मोड़ा: देर रात सड़क पर गिरा सूखा पेड़, कार क्षतिग्रस्त

अल्मोड़ा। कैंट क्षेत्र के अंतर्गत नरसिंह बाड़ी लिंक रोड पर सोमवार देर रात एक सूखा पेड़ अचानक टूटकर सड़क पर गिर गया। इस घटना में सड़क किनारे खड़ी एक मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार पेड़ की चपेट में आने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि घटना देर रात की है, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर यह घटना दिन के समय या व्यस्त घंटों में हुई होती, तो जान-माल का बड़ा नुकसान हो सकता था। पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने वुडन कटर (लकड़ी काटने वाली मशीन) की मदद से भारी-भरकम पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इसके बाद मलबे को सड़क से हटाकर यातायात को दोबारा सुचारू रूप से बहाल किया गया।
टीम में लीडिंग फायरमैन अजब सिंह, चालक उमेश कुमार, फायरमैन धीरेंद्र सिंह और महिला फायरमैन चांदनी रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


