उत्तराखंड: बेटियों को मुफ्त पढ़ाई, बनेंगी हुनरमंद

हल्द्वानी। सरकार राज्य में बेटियों को आत्मनिर्भर और हुनरमंद बनाने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब पूरी तरह से मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
आईटीआई निदेशालय की ओर से भेजे प्रस्ताव को शासन की ओर से हरी झंडी मिल गई है। जल्द ही इसे कैबिनेट में लाने की तैयारी है। इसे मंजूरी मिलने पर राज्य की 90 आईटीआई में तकनीकी शिक्षा ले रहीं बेटियों को फायदा मिलेगा। अफसरों के मुताबिक शासन की मांग पर योजना को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं नई व्यवस्था के तहत बेटियों की पढ़ाई निशुल्क होगी।
अप्रेंटिसशिप के दौरान छात्राओं को उचित मानदेय दिया जाएगा। बड़ी कंपनियों में ट्रेनिंग के दौरान बेटियों के रहने, खाने और अन्य सभी जरूरी इंतजाम पूरी तरह मुफ्त किए जाएंगे। वहीं इस प्रस्ताव को कैबिनेट में लाने की तैयारी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद



