होशियार रहें, कहीं ठगी का शिकार ना हो जाय आप

Sajag Pahad (सजग पहाड़), Almora
खबर शेयर करें

यहां फ़ोन पे के माध्यम से महिला के

रुद्रपुर: कोरोना संक्रमण काल मे ठग गिरोह भी सक्रिय हो गया है। लोगों से तमाम तरह की जानकारी लेकर ठगा जा रहा है। ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर में सामने आया। यहां पर शांति विहार कालोनी निवासी महिला से फोन पे के जरिए साइबर ठगों ने 22 हजार पार कर लिए। पीड़ित महिला की जानकारी पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया की कालोनी की अंजलि दानू पत्नी बलवंत सिंह ने बताया कि 9 मार्च को उसने एमेजॉन से एक प्रोडक्ट आर्डर किया था। जो उसके पास नहीं पहुंचा। इस पर उसने गूगल से कस्टमर केयर नंबर लिया। कॉल किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आपका प्रोडक्ट गलती से कही और भेज दिया गया है। आपका 299 रुपये वापस कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने उसे एनी डेस्क डाउनलोड करने को कहा। लेकिन प्रोसेसिंग न हो पाने के कारण उन्होंने फोन पे खोलने के लिए कहा। फोन पे खोलने के बाद उसे भीम यूपी आइ पे पर जाकर अपनी संपूर्ण जानकारी डालने को कहा। इस तरह से उन्होंने उसके खाते से अलग अलग बार में करीब 22 हजार रुपये पार कर लिए।

यह भी पढ़ें 👉   एमडी परीक्षा में कराई जा रही थी नकल, पुलिस ने‌ गिरफ्तार किए दो डॉक्टरों समेत पांच आरोपी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद