अल्मोड़ा न्यूज….. लीसा तस्करी में ओम प्रकाश बहुगुणा और दिव्यांशु आर्या गिरफ्तार, शिवराज सिंह नेगी फरार, 645 टिन लीसा बरामद, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

अल्मोड़ा। पुलिस ने अवैध रूप से लीसा तस्करी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

चौकी प्रभारी मदन मोहन जोशी वाहनों की चैकिंग कर रहे थे। इस पर उन्होंने भतरौंजखान की ओर से आ रहे ट्रक संख्या यूके 04 सीए 3585 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख वाहन चालक वाहन को भगा ले गया। पुलिस के अनुसार उन्होंने वाहन का पीछा कर चौकी तिराहे पर वाहन रोका। वाहन को देखने पर वाहन में 645 टिन लीसा मिला। इस दौरान वाहन में सवार तीसरा व्यक्ति शिवराज सिंह नेगी फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बालिका का पीछा कर इस तरह कर रहा था परेशान, पुलिस ने दबोचा आरोपी

पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी ओम प्रकाश बहुगुणा निवासी शहरफाटक, दिव्यांश आर्या निवासी ग्वालदम को गिरफ्तार किया। थाना अध्यक्ष भतरौंजखान संजय पाठक ने बताया कि आरोपी रानीखेत क्षेत्र के जंगलों से लीसा एकत्र कर ऋषिकेश की ओर जा रहे थे। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी मदन मोहन जोशी के अलावा शमीम अहमद, महेन्द्र कुमार, सुरेश कोरंगा आदि शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद