ब्रेकिंग::: अल्मोड़ा के टैक्सी मालिक की हत्या….. जंगल में मिली कार…. खाई में मिला शव….जांच में जुटी पुलिस, पढ़े खबर

खबर शेयर करें

कुमाऊं मंडल के अल्मोड़ा जिले के रहने वाले टैक्सी मालिक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को खाई में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है टैक्सी मालिक अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग पर गया था। आज सुबह उसका शव खटीमा के चकरपुर के जंगल में मिला।

अल्मोड़ा के इस ब्लॉक का है रहने वाला
अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लॉक के ग्राम काचुला धौलछीना निवासी देवेंद्र सिंह बिष्ट(34) पुत्र स्वर्गीय मदन सिंह बिष्ट का धौलछीना के निकट कलोन में रेस्टोरेंट था। उसके पास कामर्शियल यूज की एक इनोवा कार भी थी। इसको वह टैक्सी के रूप में चलाता।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम डिपो की अयोध्या-लखनऊ सेवा में लगा ब्रेक, ये बताई जा रही वजह

ऐसे हुई पहचान
पुलिस को मृतक के पास मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने उसके भाई नंदन सिंह बिष्ट को जानकारी दी। उसने पुलिस को बताया कि 5 मार्च को उसका भाई अल्मोड़ा से नैनीताल बुकिंग के लिए आया। इसके बाद वह कहा गया इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: कुमाऊं में यहां कार सेवा प्रमुख को मारा

आज सुबह मिला शव
सोमवार को चकरपुर से बनबसा के जंगल में राजमार्ग किनारे देवेंद्र बिष्ट की कार खड़ी दिखाई दी। शव नीचे खाई में पड़ा हुआ था। मृतक के सिर पर गहरे घाव का निशान के साथ मौके पर खून फैला हुआ था। मृतक के जूते शरीर से 10 मीटर दूर पड़े हुए थे। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद