अल्मोड़ा: दर्दनाक हादसा: कैंटर के टायर नीचे दबकर कंडक्टर की मौत

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें लोडेड कैंटर वाहन के टायर के नीचे ‘ओट’ (पत्थर/ब्लॉक) लगाने के दौरान कंडक्टर दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब 1:10 बजे डायल 112 को भेटुली अयारपानी के बीच कैंटर वाहन से कंडक्टर के दबे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। वहां कंडक्टर कैंटर वाहन और क्रैश बैरियर के बीच फंसा हुआ था।
वाहन चालक सोनू (पुत्र रामचंद्र, उम्र 32 वर्ष), निवासी बाड़ेश्वर, थाना भिवानी खेड़ा, जिला भिवानी (हरियाणा) ने पुलिस को बताया कि वे लोग वाहन संख्या HR46 F 2602 से डामर का केमिकल लेकर बागेश्वर की ओर जा रहे थे। रास्ते में वाहन रुकवाने के लिए कंडक्टर पहिए के नीचे ओट लगा रहा था, तभी वाहन फिसल गया या अनियंत्रित हो गया।
जिससे कंडक्टर दब गया।SDRF और पुलिस ने मिलकर बड़ी मुश्किल से कंडक्टर को बाहर निकाला और उसे बेस अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


