दुःखद: कुमाऊं में हादसे में पति पत्नी की मौत

खबर शेयर करें

पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी और उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।

नगर के बजेटी निवासी 38 वर्षीय योगेश आर्या पुत्र जीवन राम अपनी पत्नी 26 वर्षीय निधि राज के साथ रिश्तेदार के विवाह समारोह में शामिल होने गंगोलीहाट गए थे। रविवार को बारात गंगोलीहाट से लोहाघाट गई। दोनों बाराती बनकर लोहाघाट पहुंचे। शाम के समय दोनों कार में लोहाघाट से सीधे पिथौरागढ़ अपने घर के लिए रवाना हुए।

देर शाम करीब पौने छह बजे जिला मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर पहले मटेला बेंड के समीप कार बेकाबू होकर 250 मीटर दूर खाई में गिर गई।

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम को खाई में योगेश और उनकी पत्नी निधि के शव पड़े हुए मिले।

घाट चौकी प्रभारी जितेंद्र सौराड़ी ने बताया कि शवों को मोर्चरी में रखा गया है। योगेश आर्या नगर के टकाना स्थित लोनिवि तृतीय खंड में प्रधान सहायक पद पर कार्यरत थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। अब परिवार में उनकी बुजुर्ग मां अकेली रह गई हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद