गजब का उत्तराखंड का शिक्षा विभाग, गणित, साइंस और अंग्रेजी के शिक्षकों को संगीत सीखा रहा

हल्द्वानी। भीमताल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 11 से 15 फरवरी तक संगीत की कार्यशाला होनी है। यह आयोजन बेहद चर्चा में आ गया है। वजह है अबकी बार संगीत विषय के शिक्षकों को छोड़ अन्य विषयों के शिक्षकों को इसमें बुलाया गया है। बकायदा डायट प्राचार्य की ओर से इस संबंध में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को आदेश भी जारी किया गया है। इसके लिए जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 5 शिक्षकों को इस कार्यशाला में शामिल होना है। ये शिक्षक उच्च प्राथमिक, जूनियर हाईस्कूल और माध्यमिक विद्यालयों से होंगे। यह आदेश सोशल मीडिया में खूब वायरल भी हो रहा है। शिक्षक सवाल उठा रहे हैं की संगीत की कार्यशाला में गणित,विज्ञान, अंग्रेजी विषय के शिक्षकों को शामिल क्यों किया जा रहा है। वहीं अफसरों का कहना है की जहां संगीत विषय के अध्यापक उपल्ब्ध नहीं है। ऐसे में जिन शिक्षकों की संगीत में रुचि हो। उनको संगीत की बुनियादी अवधारणाएं, राग-ताल, स्वरों का ज्ञान, सरल वाद्य यंत्रों का परिचय और स्कूल में संगीत को प्रभावी ढंग से शामिल करने की तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं प्रार्थना सभा के आयोजन की भी जानकारी दी जाएगी। प्राचार्य डायट भीमताल सुरेश चन्द्र आर्या ने बताया की इस ट्रेनिंग से शिक्षकों को संगीत के बारे में भी जानकारी हो सकेगी।
बीईओ ने जारी किए ओदश
हल्द्वानी। डॉयट प्राचार्य के आदेश के बाद खंड शिक्षाधिकारी बेतालघाट ने राजकीय इंटर कॉलेज हल्सोकोरड, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय तल्लीपाली, राजकीय इंटर कॉलेज ताड़ीखेत, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मझेड़ा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बेतालघाट के प्रधानाचार्य से शिक्षकों को कार्यमुक्त करने का आदेश दिया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


