यहां खाई में गिरी अनियंत्रित कार, एक की मौत, चार घायल

खबर शेयर करें

देहरादून। गढ़वाल मंडल में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चमोली जिले के जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीआरएफ को देर रात एक वाहन दुर्घनाग्रस्त होने की सूचना मिली। टीम ने देखा कि ऑल्टो सख्या यूके11 बी 2096 सड़क से करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई थी। टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। कार में पांच लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  निकाय चुनाव- बढ़ सकता है प्रशासकों का कार्यकाल, हो रहा ये काम

वहीं, दो लोग सामान्य घायल हुए थे, जो खुद ही सड़क तक पहुंचे थे। वहीं, दो घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया। सभी लोग ग्राम सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार घायलों मे सोभन चौहान (26) पुत्र पूरण सिंह चौहान, संदीप चौहान (30) पुत्र धर्म सिंह चौहान, सौरभ चौहान (20) पुत्र भरत सिंह (सामान्य घायल), व किशोर चौहान (28) पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान (सामान्य घायल) शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद