हल्द्वानी एसटीएच में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और पेसमेकर इम्प्लांटेशन का होगा इलाज, ये है तैयारी

खबर शेयर करें

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल के लोगों के लिए बेहद अच्छी खबर है। हल्द्वानी के राजकीय मेडिकल कॉलेज से जुड़े एसटीएच में अब हृदय रोगियों का इलाज भी हो सकेगा। इसके लिए यहां पर हाइटेक कैथ लैब बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही यहां पर
दो कार्डिलॉजिस्ट की तैनाती भी होने जा रही है।

कैथ लैब के शुरू होने से एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन और अन्य हृदय संबंधी जटिल जांच व उपचार हल्द्वानी में ही संभव हो जाएंगे। अभी तक कुमाऊं के मरीजों को इन सेवाओं के लिए दिल्ली, देहरादून, लखनऊ या अन्य महानगरों में जाना पड़ता था।


एसटीएच की कैथलैब में 9 करोड़ रुपये से ज्यादा की मशीनें स्टॉल की गई हैं। इन मशीनों के लिए कोटद्वार की भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने धन दिया है। एसटीएच प्रबंधन के अनुसार लैब के संचालन से गंभीर हृदय रोगियों को आयुष्मान कार्ड से आसानी से हृदय रोग का उपचार मिल सकेगा। मेडिकल सुपरिटेंडेंट, एसटीएच, डॉ. अरुण जोशी ने बताया की।


कैथलैब लगभग तैयार हो चुकी है। इंजीनियर इसकी टेस्टिंग करने की प्रक्रिया में लगे हुए हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज से बांड के तहत पीजी की पढ़ाई कर चुके दो कार्डिलॉजिस्ट ने कैथलैब ज्वाइन करने के लिए हामी भरी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें

👉 सजग पहाड़ से फेसबुक पर जुड़ें

👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद