हल्द्वानी:काठगोदाम बेली ब्रिज को फिर खतरा,नट-बोल्ट गायब


हल्द्वानी। नैनीताल रोड पर काठगोदाम स्थित कलसिया नाले पर बने अस्थाई बेली ब्रिज पर फिर बड़ा खतरा पैदा हो गया है। पुल को मजबूती देने के लिए लगाए गए कई बड़े नट-बोल्ट और प्लेटें या तो टूट चुके हैं या फिर ‘गायब’ हो गए हैं।
ऐसे में वाहन गुजरने पर पुल तेजी से हिलने लगता है। पहाड़ों पर आवाजाही करने वाले हजारों लोग इस पुल से आवाजाही करते हैं, इसके बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। ऐसे में यहां हादसे की आशंका बनी हुई है।
नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर काठगोदाम के कलसिया नाले पर वर्ष 1980 में बना पुराना पुल कुछ साल पहले आई दैवीय आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था।
इसके बाद लोक राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने यातायात सुचारू रखने के लिए यहां अस्थाई बैली ब्रिज की व्यवस्था बनाई थी। इस राजर्माग के रास्ते से हजारों स्थानीय लोगों के साथ की पर्यटक, कुमाऊं कमिश्नर, जिलाधिकारी से लेकर न्यायिक अधिकारी तक आवाजाही करते हैं, इसके बाद भी यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ईई एनएच,आशुतोष कुमार ने बताया की कलसिया पर बने बेली ब्रिज को प्राथमिकता से ठीक करवाया जाएगा। पक्के पुल निर्माण को टेंडर हो चुका है। अनुबंध की प्रक्रिया फाइनल स्टेज में है। पहले चरण में नींव व दूसरे चरण में पुल निर्माण होगा। जल्द पक्के पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करा ली जाएगी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 सजग पहाड़ के समाचार ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ पर क्लिक करें, अन्य लोगों को भी इसको शेयर करें
👉 अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारे इस नंबर +91 87910 15577 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें! धन्यवाद


